Punjab Cabinet Meets Today: Budget Dates & New Excise Policy Likely Approved - News Summed Up

Punjab Cabinet Meets Today: Budget Dates & New Excise Policy Likely Approved


पंजाब CM भगवंत मान ने नई योजना की जानकारी दी।पंजाब कैबिनेट की आज (23 फरवरी) मीटिंग हुई। इसके बाद CM भगवंत मान ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने मेरी रसोई स्कीम लॉन्च करने की घोषणा की। इस योजना का लाभ प्रदेश के 40 लाख परिवारों को मिलेगा। इसके तहत सरकार एक फूड किट तैयार करेगी, जो नीले कार्ड धारकों क. इस किट में गेहूं के साथ, उड़द-चने की 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर, एक लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा। इस दौरान CM मान ने बजट सेशन का ऐलान भी किया। उन्होंने बताया कि 6 मार्च से बजट सेशन शुरू होगा, जो 16 मार्च तक चलेगा।वहीं पंजाब की एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दी गई है। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 2022-23 में जब हमारी सरकार बनी तो उस समय पंजाब में सिर्फ 6200 करोड़ सरकार को राजस्व मिलता था। वह आज बढ़कर 11 हजार 20 करोड़ पूरा कर लिया है। पूरे साल के दौरान कोई किश्त लेट नहीं हुई। अब रेवेन्यू बढ़ाकर इस बार टारगेट 12 हजार 800 करोड़ रखा है।उन्होंने कहा कि 6.5 प्रतिशत राशि के साथ अपने ग्रूप को रिन्यू करवा पाएंगे। पहली बार माल्ट कोई रूल नहीं बने थे। सिंगल माल्ट बनाने की यूनिट लगा पाएंगे। पहले बॉटलिंग होती थी। शराब महंगी नहीं होगी। हमने देसी शराब का कोटा तीन फीसदी बढ़ाया है।योजना को लेकर CM ने ब्रीफिंग में ये बातें कहीं…देश को पंजाब ने आत्मनिर्भर बनाया: कैबिनेट मीटिंग के बाद ब्रीफिंग में CM भगवंत ने कहा- एक बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आपको बुलाया गया है। पंजाब और पंजाबी देश के अनाज भंडार को भरने के लिए जाने जाते हैं। जब भी देश में फूड क्राइसिस हुई तो पंजाब सबसे पहले आगे आता है। हिस्ट्री में हरित क्रांति के माध्यम से देश को पंजाब ने आत्मनिर्भर बनाया।कैबिनेट मीटिंग के बाद ब्रीफिंग में CM भगवंत ने कहा- एक बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आपको बुलाया गया है। पंजाब और पंजाबी देश के अनाज भंडार को भरने के लिए जाने जाते हैं। जब भी देश में फूड क्राइसिस हुई तो पंजाब सबसे पहले आगे आता है। हिस्ट्री में हरित क्रांति के माध्यम से देश को पंजाब ने आत्मनिर्भर बनाया। मेरी रसोई स्कीम 40 लाख परिवारों को प्रभावित करेगी: CM मान ने कहा- पंजाब सरकार ने बहुत सारी स्कीमें शुरू की हैं, जिसमें बिजली, पानी और शिक्षा जैसी सुविधाएं हैं। मैं एक गारंटी, जो लिखकर नहीं दी, जो लोगों में जाकर पता चलती है। यह 40 लाख परिवारों को प्रभावित करने वाली है। यह स्कीम मेरी रसोई है।CM मान ने कहा- पंजाब सरकार ने बहुत सारी स्कीमें शुरू की हैं, जिसमें बिजली, पानी और शिक्षा जैसी सुविधाएं हैं। मैं एक गारंटी, जो लिखकर नहीं दी, जो लोगों में जाकर पता चलती है। यह 40 लाख परिवारों को प्रभावित करने वाली है। यह स्कीम मेरी रसोई है। खाने को पौष्टिक बनाएगी स्कीम: उन्होंने कहा- इस स्कीम के तहत पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन के माध्यम से लोगों को गेहूं मिलता रहेगा। अब खाने को और पौष्टिक बनाने के लिए स्कीम का आगाज कर रहे हैं। ताकि, परिवार के बच्चों को पौष्टिक खाना मिल पाए। वे कुपोषण का शिकार न हों।उन्होंने कहा- इस स्कीम के तहत पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन के माध्यम से लोगों को गेहूं मिलता रहेगा। अब खाने को और पौष्टिक बनाने के लिए स्कीम का आगाज कर रहे हैं। ताकि, परिवार के बच्चों को पौष्टिक खाना मिल पाए। वे कुपोषण का शिकार न हों। नीले कार्ड धारकों को मिलेगी सुविधा: CM ने कहा- 40 लाख परिवार को एक फूड किट तैयार की जाएगी, जो नीले कार्ड धारकों को मिलेगी। किट में गेहूं के साथ, उड़द-चने की 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, एक किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीडर सरसों का तेल दिया जाएगा।CM ने कहा- 40 लाख परिवार को एक फूड किट तैयार की जाएगी, जो नीले कार्ड धारकों को मिलेगी। किट में गेहूं के साथ, उड़द-चने की 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, एक किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीडर सरसों का तेल दिया जाएगा। हर 3 महीने में मिलेगी किट: उन्होंने कहा- हमें बच्चों के कुपोषण के बारे में पता चला। स्कूलों में बच्चों की सेहत जांच में यह बात सामने आई। इसलिए, मेरी रसोई योजना शुरू कर रहे हैं। हर 3 महीने के लिए किट दी जाए। पहली बार अप्रैल, मई और जून महीने की किट बांटी जाएगी।उन्होंने कहा- हमें बच्चों के कुपोषण के बारे में पता चला। स्कूलों में बच्चों की सेहत जांच में यह बात सामने आई। इसलिए, मेरी रसोई योजना शुरू कर रहे हैं। हर 3 महीने के लिए किट दी जाए। पहली बार अप्रैल, मई और जून महीने की किट बांटी जाएगी। क्वालिटी चेक के बाद अनाज मिलेगा: CM मान ने कहा- इस अनाज की क्वालिटी भी चेक होगी। इस बारे में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जो हम अपनी रसोई में तेल उपयोग करते हैं, वैसा ही किट में दिया जाएगा। जैसे खिलाड़ियों की डाइट होती है, वैसे ही लोगों की सेहत होती है।बजट 6 मार्च से, दिन बढ़ भी सकते हैं इसके अलावा CM मान ने बजट सेशन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 6 मार्च से 16 मार्च तक बजट सेशन होगा। अगर सेशन की अवधि बढ़ाने की जरूरत होगी, तो उसे बढ़ाया जाएगा। बजट में सारी चीजों का हिसाब-किताब रखा गया है। बजट लोकपक्षीय होगा। बजट पेश करने की तारीख 8 मार्च तय हुई है। उस दिन रविवार है। इसे लेकर CM मान ने कहा कि जब PM मोदी संसद खुलवा सकते हैं तो हम क्यों नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि उस दिन इंटरनेशनल वीमेंस-डे भी है।कैबिनेट मीटिंग में ये फैसले लिए गए….


Source: Dainik Bhaskar February 23, 2026 12:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */