Pune City News: बुजुर्ग महिला से मारपीट कर गहने लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार - News Summed Up

Pune City News: बुजुर्ग महिला से मारपीट कर गहने लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार


भास्कर न्यूज, पुणे। बुजुर्ग महिला से मारपीट कर गहने लूटने वाले आरोपी को सिंहगढ़ रोड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना वड़गांव बुद्रुक इलाके की मनपा कॉलोनी में हुई थी। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर आरोपी ऋग्वेद चंद्रकांत भिसे (24) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला वड़गांव बुद्रुक की मनपा कॉलोनी में रहती हैं। आरोपी भिसे भी उसी कॉलोनी में रहता है। 6 जनवरी को महिला के घर पर कोई नहीं था। शाम पांच बजे आरोपी भिसे उनके घर में घुस गया। उसने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की और उसके गले से सोने की चेन और कानों के कुंडल निकाल लिए। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 1.70 लाख रुपए बताई गई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। बाद में बुजुर्ग महिला ने पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


Source: Dainik Bhaskar January 09, 2026 14:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */