Pune City News: फोन विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत - News Summed Up

Pune City News: फोन विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत


भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड़। चिखली परिसर में 23 वर्षीय प्रतीक संदीप घनवटे ने मानसिक तनाव में आकर जहरीली दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। प्रतीक की पत्नी गुजरात में रह रही थी और दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।चिखली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विठ्ठल सालुंके ने बताया कि 6 फरवरी को प्रतीक और उसकी पत्नी के बीच फोन पर फिर से बहस हुई। इसके बाद प्रतीक ने तनाव में आकर जहरीली दवा ले ली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन मंगलवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक की मां ने बताया कि पत्नी के साथ लगातार झगड़ों और विवादों के कारण उनका बेटा काफी परेशान था। प्रतीक अपनी पत्नी को वापस लाने की योजना बना रहा था, लेकिन इस कदम से पहले ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।चिखली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar February 10, 2026 13:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */