Pune City News: काला घोड़ा कला महोत्सव के लिए मनपा स्कूलों के छात्र तैयार - News Summed Up

Pune City News: काला घोड़ा कला महोत्सव के लिए मनपा स्कूलों के छात्र तैयार


भास्कर न्यूज, पिंपरी चिंचवड़। मुंबई में आयोजित होने वाले काला घोड़ा कला महोत्सव के लिए मनपा के चार प्राथमिक स्कूलों का चयन किया गया है। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के कला मंच के लिए सहभागिता दर्ज कराई है। इन स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कला कृतियों की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक काला घोड़ा परिसर में आयोजित होनेवाले महोत्सव में 31 जनवरी को मनपा स्कूलों के छात्रों द्वारा साकार किए गए कला मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।-जीवन के उतार-चढ़ाव, मानसिक संवेदनाओं और शहर के विकास की कल्पना को पेश करेंगेमनपा स्कूलों के 11 से 12 साल के विद्यार्थियों ने कला शिक्षकों के मार्गदर्शन में कल्पनाशीलता और परिश्रम के साथ कला मॉडल तैयार किए हैं। इन मॉडलों के विषय केवल कलात्मक ही नहीं, बल्कि मानव जीवन, मानसिक प्रक्रियाओं और आधुनिक शहरी अवधारणाओं पर आधारित हैं। प्रदर्शित की जाने वाली प्रमुख संकल्पनाओं में ‘अंतर्मन की यात्रा’, ‘मानवीय विचारों का रोलरकोस्टर’, ‘रूपांतरण: जीवन का रोलरकोस्टर’ और ‘स्कायवॉक: सीमाओं से परे शहर’ शामिल हैं। इन विषयों के जरिए विद्यार्थियों ने जीवन के उतार-चढ़ाव, मानसिक संवेदनाओं और शहर के विकास की कल्पना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। इन स्कूलों में साई जीवन प्राथमिक कन्या विद्यालय, जाधववाड़ी, श्री बापदेव महाराज प्राथमिक विद्यालय, किवले, यशवंतराव चव्हाण प्राथमिक कन्या विद्यालय क्र. 60/1, थेरगांव, श्री वैष्णो माता प्राथमिक विद्यामंदिर, इंद्रायणी नगर, शामिल हैं।मनपा स्कूलों के विद्यार्थियों का काला घोड़ा जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कला मंच पर चयन होना गर्व का विषय है। विद्यालय स्तर पर ही छात्रों में सृजनशीलता और कल्पनाशक्ति विकसित हो, इसी उद्देश्य से कला शिक्षा को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इस पहल से छात्रों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और सामूहिक भावना विकसित हुई है।”- विक्रांत बगाड़े, अतिरिक्त आयुक्त, मनपा


Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 22:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */