Priyanka Chopra Jonas को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, अगले एक साल लंदन में रहकर करेंगी यह काम - News Summed Up

Priyanka Chopra Jonas को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, अगले एक साल लंदन में रहकर करेंगी यह काम


Priyanka Chopra Jonas को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, अगले एक साल लंदन में रहकर करेंगी यह कामPriyanka Chopra Jonas ब्रिटिश फैशन काउंसिल की एम्बेसडर बनकर द फैशन अवॉर्ड्स 2020 के आयोजन में मदद करेंगी जो कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते अलग तरह से किया जाएगा। अवॉर्ड समारोह डिजिटली आयोजित होगा और फैशन इंडस्ट्री में बदलाव लाने वालों को सम्मानित किया जाएगा।नई दिल्ली, जेएनएन। ग्लोबल सेलेब्रिटी के रूप में अपनी धाक जमा रहीं प्रियंका चोपड़ा जोनस को अब एक बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। उन्हें ब्रिटिश फैशन काउंसिल का एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। इसके लिए प्रियंका आने वाले एक साल तक लंदन में रहेंगी और वहीं रहकर काम करेंगी।प्रियंका ने ट्वीट करके जानकारी दी- मैं ब्रिटिश फैशन काउंसिल का एम्बेसडर फॉर पॉज़िटिव चेंज बनाये जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अगले एक साल तक लंदन में रहूंगी और काम करूंगी। हम लोग जल्द ही कुछ एक्साइटिंग इनिशिएटिव शेयर करेंगे और मैं आपको इस यात्रा में अपने साथ ले जाने की उम्मीद कर रही हूं। इसके साथ प्रियंका ने एक और नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है- फैशन, हमेशा से पॉप कल्चर की नब्ज़ रही है और विभिन्न संस्कृतियों और लोगों को जोड़ने का एक ताक़तवर माध्यम है। मैं इस इंडस्ट्री की विविधता और रचनाशीलता का जश्न मनाने की उम्मीद कर रही हूं।I am honored to be the British Fashion Council’s Ambassador for Positive Change while I’m living and working in London over the next year. We’ll have some really exciting initiatives to share soon, and I look forward to bringing you on this journey with me. @BFC #CarolineRush pic.twitter.com/NAv15vuuoi — PRIYANKA (@priyankachopra) November 16, 2020ब्रिटिश फैशन काउंसिल की एम्बेसडर बनकर प्रियंका द फैशन अवॉर्ड्स 2020 के आयोजन में मदद करेंगी, जो कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते अलग तरह से किया जाएगा। अवॉर्ड समारोह डिजिटली आयोजित होगा और फैशन इंडस्ट्री में बदलाव लाने वालों को सम्मानित किया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर एक नये कैंपेन पर काम किया है, जिसके ज़रिए विभिन्न सामाजिक कार्यों को सपोर्ट किया जाएगा।प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं। एक्टिंग के साथ वो फ़िल्मों को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। नेटफ्लिक्स की फ़िल्म द व्हाइट टाइगर का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज़ किया जा चुका है, जिसमें प्रियंका एक्टिंग के साथ एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर की ज़िम्मेदारी भी निभा रही हैं। यह फ़िल्म अरविंद अडिगा के इसी शीर्षक से आये नॉवल पर आधारित है।हाल ही में प्रियंका ने अपनी नई फ़िल्म वी कैन बी हीरोज़ (We Can Be Heroes) का फ़र्स्ट लुक सोशल मीडिया में शेयर किया। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी और प्रियंका एक दिलस्प किरदार में नज़र आएंगी। फ़िल्म का निर्देशन रॉबर्ट रॉड्रिग्स ने किया है। यह बच्चों की सुपरहीरो फ़िल्म है। फ़िल्म में पेड्रो पास्कल, क्रिस्टियन स्लेटर, बॉयड हॉलब्रुक और बाल कलाकार याया गोसलिन भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 17, 2020 10:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */