Hindi NewsBusinessPfizer Moves US Court Against Aurobindo Pharma, Dr Reddy's On Cancer DrugAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकारोबारी लड़ाई: अरबिंदो फार्मा और डॉ. रेड्डीज के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट पहुंची फाइजर, पेटेंट नियमों के उल्लंघन का आरोपनई दिल्ली 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकइब्रांस का इस्तेमाल निश्चित प्रकार के ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में किया जाता है। यह कैंसर सेल की ग्रोथ को धीमा या रोकने का काम करती है।फाइजर ने कहा- उसकी कैंसर दवा इब्रांस का जेनेरिक वर्जन लाना चाहती हैं दोनों कंपनियां5 बिलियन डॉलर से ज्यादा है इब्रांस का वैश्विक कारोबार, इसमें अमेरिका की 65% हिस्सेदारीदवा कंपनी फाइजर इंक और इसकी ग्रुप कंपनीज ने अमेरिकी कोर्ट में अरबिंदो फार्मा और डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज के खिलाफ याचिका दायर की है। फाइजर का आरोप है कि यह दोनों कंपनियां पेटेंट नियमों का उल्लंघन कर उसकी अरबों डॉलर की दवा इब्रांस (Ibrance) का जेनेरिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। जबकि इब्रांस का पेटेंट अभी एक्सपायर नहीं हुआ है।ब्रेस्ट कैंसर में इस्तेमाल की जाती है इब्रांसफाइजर ने संभावित पेटेंट उल्लंघन को लेकर अरबिंदो फार्मा के खिलाफ डेलवेयर की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जबकि डॉ. रेड्डीज के खिलाफ न्यूजर्सी की कोर्ट में केस दाखिल किया गया है। इब्रांस का इस्तेमाल निश्चित प्रकार के ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में किया जाता है। यह कैंसर सेल की ग्रोथ को धीमा या रोकने का काम करती है। फाइजर का इब्रांस का अमेरिकी पेटेंट 2023 में एक्सपायर होगा।वैश्विक स्तर पर इब्रांस का 5 बिलियन डॉलर का कारोबारफाइजर की 2019 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, इब्रांस का वैश्विक स्तर पर 5 बिलियन डॉलर का कारोबार रहा है। इसमें से 3.25 बिलियन डॉलर की हिस्सेदारी अमेरिकी बाजार की रही है। फाइजर का कहना है कि मार्च 2019 में कई जेनेरिक कंपनियों ने अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) के पास इब्रांस के जेनेरिक वर्जन लाने की मंजूरी के लिए आवेदन किया था। इन कंपनियों ने फाइजर को भी यह जानकारी दी थी।अरबिंदो फार्मा और डॉ.
Source: Dainik Bhaskar November 17, 2020 10:18 UTC