Priyanka Chopra जेठानी Sophie Turner से अपने रिश्ते पर पहली बार खुलकर बोलीं... - News Summed Up

Priyanka Chopra जेठानी Sophie Turner से अपने रिश्ते पर पहली बार खुलकर बोलीं...


नई दिल्ली, जेएनएन। निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस ने हाल ही में अपनी मंगेतर सोफी टर्नर से दूसरी बार शादी की है। पेरिस में हुई इस हाई प्रोफाइल शादी में कुछ क़रीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।शादी के पहले ही प्रियंका अपनी जेठानी सोफी टर्नर के बेहद क़रीब थीं और दोनों की बॉन्डिंग अक्सर तस्वीरों के ज़रिए सामने आती रही है। अब एक इंटरव्यू में प्रियंका ने सोफी और दूसरी जेठानी डैनियल के साथ अपनी ट्यूनिंग को लेकर खुलासा किया है।एक विदेशी मैगज़ीन को दिये इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि मेरी कोई बहन नहीं थी। इसलिए डैनियल और सोफी के साथ रहना अच्छा है। सोफी के बारे में प्रियंका ने कहा कि वो बेहद हुनरमंद और मज़ाकिया हैं। हम जब साथ होते हैं तो जमकर मस्ती करते हैं। वो अद्भुत है। प्रियंका ने यह इंटरव्यू जो और सोफी की शादी से पहले दिया था, इसलिए उन्होंने कहा कि जब तक यह बाहर आएगा, सोफी मिसेज़ जोनस बन चुकी होंगी। मुझे इस बात का बेसब्री से इंतज़ार है, जब सोफी परिवार का हिस्सा बनेंगी।प्रियंका, सोफी और डैनियल के साथ ख़ुद को जोनस सिस्टर्स कहती हैं। डैनियल निक के सबसे बड़े भाई केविन जोनस की पत्नी हैं और दोनों के दो बेटियां भी हैं।प्रियंका और निक की शादी पिछले साल जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। शादी का समारोह तीन दिन तक चला था। बता दें कि सोफी टर्नर हॉलीवुड फ़िल्मों और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। दुनियाभर में सोफी गेम ऑफ़ थ्रोंस के लिए पहचानी जाती हैं। हाल ही में सोफी एक्स मेन सीरीज़ की फ़िल्म डार्क फीनिक्स में मुख्य भूमिका में दिखायी दी थीं। लीड रोल में सोफी की यह पहली बड़ी फ़िल्म थी।Posted By: Manoj Vashisth


Source: Dainik Jagran July 03, 2019 13:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */