वर्ल्ड कप / रायुडू के संन्यास को लेकर चयनकर्ताओं पर भड़के गंभीर, सहवाग ने भी किया ट्वीट - News Summed Up

वर्ल्ड कप / रायुडू के संन्यास को लेकर चयनकर्ताओं पर भड़के गंभीर, सहवाग ने भी किया ट्वीट


अंबाती रायुडू के संन्यास को लेकर चयनकर्ताओं पर भड़के गौतम गंभीररायुडू ने अपने क्रिकेट करियर में 55 वनडे और 6 टी20 मैच खेलेDainik Bhaskar Jul 03, 2019, 07:10 PM ISTखेल डेस्क. भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायुडू (33) ने बुधवार को बीसीसीआई को चिट्ठी लिखकर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की। उनके इस फैसले को लेकर पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर चयन समिति पर भड़क गए हैं। रायुडू के फैसले के लिए उन्होंने चयनकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही भारतीय क्रिकेट के लिए इसे दुख की घड़ी बताया। चयनकर्ताओं पर निशाना साधते हुए गंभीर ने कहा कि जितने रन रायडू ने बनाए हैं, उतने रन पांचों चयनकर्ताओं ने मिलकर भी नहीं बनाए होंगे। रायुडू के संन्यास को लेकर सहवाग ने भी ट्वीट किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।गंभीर ने बताया बेहद दुखदरायुडू के संन्यास पर प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर ने कहा, 'उनके जैसा क्रिकेटर जिसने IPL के अलावा देश के लिए भी बेहतरीन प्रदर्शन किया हो। जिसके नाम पर 3 शतक और 10 अर्धशतक हों और इतना सब होने के बाद भी अगर उसे संन्यास लेना पड़े, तो ये भारतीय क्रिकेट के लिए दुख की बात है।' गंभीर ने कहा, 'रायुडू ने अपने करियर में जितने रन बनाए हैं, उतने रन पांचों चयनकर्ताओं ने मिलकर भी अपने करियर में नहीं बनाए होंगे। उनके संन्यास लेने से मुझे बहुत दुख हो रहा है। विश्व कप के बीच में ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल को चुन लिया गया। ऐसे में रायुडू की वजह कोई और भी होता तो उसे भी बुरा लगता।'चयनकर्ताओं की क्षमता पर उठाए सवालआगे गंभीर ने कहा, 'मेरे हिसाब से इस विश्व कप में चयनकर्ताओं ने पूरी तरह से निराश किया है। उन्हीं की वजह से रायुडू ने संन्यास का फैसला किया, ऐसे में उनके फैसला लेने की क्षमता पर सवाल उठना लाजिमी है।' बता दें कि वनडे करियर में रायुडू ने 55 मैच खेले, जिसमें 47.05 के औसत से उन्होंने कुल 1694 रन बनाए। जिसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने जुलाई 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। वहीं आखिरी वनडे मार्च 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। रायुडू ने 6 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 10.50 की औसत से 42 रन बनाए। उन्हें टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला।सहवाग ने दी शुभकामनाएंरायुडू को लेकर सहवाग ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने सहानुभूति जताते हुए लिखा, 'वर्ल्ड कप के लिए नजरअंदाज किया जाना अंबाती रायुडू के लिए सचमुच बेहद दुखदायी रहा होगा। मैं संन्यास के बाद उनके भावी जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'विश्व कप के लिए नहीं हुआ था चयनरायडू को इस साल आईपीएल के बाद वर्ल्ड कप 2019 के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में नहीं लिया गया था। उन्हें रिजर्व में डालकर युवा ऑलराउंडर विजय शंकर को मौका दिया गया। वहीं शिखर धवन और विजय शंकर के चोटिल होने के बावजूद रायुडू को नहीं बुलाया गया। बल्कि ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल को चुना गया।मुख्य चयनकर्ता पर किया कटाक्ष पड़ा भारीशंकर को चुनने के बाद मुख्य चयनकर्ता सीएसके प्रसाद ने उन्हें थ्रीडी स्किल्स (तीन आयामी कौशल) वाला प्लेयर बताया था, जो कि बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कर सकता है। इसी पर कटाक्ष करते हुए रायडू ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि वर्ल्ड कप देखने के लिए मैंने अभी-अभी 3डी ग्लासेस ऑर्डर किए हैं। बता दें कि वर्ल्ड कप में विजय शंकर कुछ खास नहीं कर पाये। वे तीन मैचों में कुल 58 रन ही बना सके।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2019 13:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */