Petrol-Diesel के दामों में राहत, जानें आपके शहरों में क्या है भाव - News Summed Up

Petrol-Diesel के दामों में राहत, जानें आपके शहरों में क्या है भाव


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में 4 जुलाई गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, कीमतें स्थिर रहने की वजह से आम लोगों को काफी राहत मिल सकती है। बीते कुछ दिन पहले सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव किया था, लेकिन बुधवार से कीमतों को स्थिर रखा है। पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले यहां जान लें कि आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव बिक रहा है।ये भी पढ़ें: बुढ़ापे का सहारा है श्रम योगी मानधन योजना, मात्र 55 रुपये के योगदान में मिलेगी हजारों की पेंशनइंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, बिना किसी बदलाव के दिल्ली में पेट्रोल 70.51 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल भी बिना किसी बदलाव के 64.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, बुधवार के मुकाबले में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई की बात की जाए तो यहां बिना किसी बदलाव के पेट्रोल 76.15 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल भी बिना किसी बदलाव के 67.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, बुधवार के मुकाबले में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।चेन्नई की बात की जाए तो यहां पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 73.19 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल भी बिना किसी बदलाव के 67.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, बुधवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 72.75 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल भी बिना किसी बदलाव के 66.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, बुधवार के मुकाबले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।ये भी पढ़ें: FD में निवेश से पहले इन 5 बातों पर दें ध्यान, होगा ज्‍यादा फायदादिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही हैं। गुरुग्राम में पेट्रोल 70.88 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 63.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। नोएडा की बात की जाए तो यहां पेट्रोल 70.35 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 63.70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।Posted By: Sajan Chauhan


Source: Dainik Jagran July 04, 2019 05:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */