कांग्रेस / राहुल के इस्तीफे पर प्रियंका ने कहा- कुछ ही लोगों में ऐसी हिम्मत होती है - News Summed Up

कांग्रेस / राहुल के इस्तीफे पर प्रियंका ने कहा- कुछ ही लोगों में ऐसी हिम्मत होती है


कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा- राहुल जी का इस्तीफा देना दुर्भाग्यपूर्ण, वह हमेशा मेरे नेता रहेंगेराहुल ने पत्र लिखकर कहा- पार्टी के भविष्य में विकास के लिए जिम्मेदारी तय करना जरूरीDainik Bhaskar Jul 04, 2019, 12:25 PM ISTनई दिल्ली. राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा कि आपने जो किया, ऐसा करने की हिम्मत कुछ ही लोगों में होती है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि राहुल हमेशा मेरे नेता रहेंगे। राहुल ने बुधवार को कहा था कि पार्टी अध्यक्ष होने के नाते लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी मेरी है। कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभालना सम्मान की बात रही, लेकिन पार्टी के भविष्य के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। यही वजह है कि मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।Few have the courage that you do @rahulgandhi. — Ahmed Patel (@ahmedpatel) July 3, 2019He is and will remain my leader, our leader & will continue to provide solid strength for the Congress. — Ahmed Patel (@ahmedpatel) July 3, 2019‘2019 चुनाव में हार के लिए मैं जिम्मेदार’राहुल ने बुधवार को ट्विटर पर खुला पत्र भी साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘‘कांग्रेस पार्टी की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस पार्टी के सिद्धांत और आदर्शों ने हमारे खूबसूरत देश की जीवनधारा के रूप में सेवा की। मेरे ऊपर पार्टी और देश से मिले प्यार का बहुत बड़ा कर्ज है। कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते मैं 2019 चुनाव में हार के लिए जिम्मेदार हूं।’’It is an honour for me to serve the Congress Party, whose values and ideals have served as the lifeblood of our beautiful nation. I owe the country and my organisation a debt of tremendous gratitude and love.


Source: Dainik Bhaskar July 04, 2019 05:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */