पेरू के लिए एडिसन फ्लोरेस, योशिमार योतुम और पाओलो गुरेरो ने गोल किएकोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पेरू और मेजबान ब्राजील के बीच होगाफाइनल मरकाना स्टेडियम में 7 जुलाई को रात 1.30 बजे से खेला जाएगाDainik Bhaskar Jul 04, 2019, 10:52 AM ISTखेल डेस्क. ब्राजील में खेले जा रहे कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट में पेरू की टीम 44 साल बाद फाइनल में पहुंच गई। पेरू ने बुधवार को सेमीफाइनल में दो बार की डिफेंडिंग चैम्पियन चिली को 3-0 से हराया। टीम के लिए एडिसन फ्लोरेस (21वें मिनट), योशिमार योतुम (38वें मिनट) और पाओलो गुरेरो (90+1वें मिनट) ने गोल किए। पेरू की टीम 1975 में कोलंबिया को हराकर कोपा अमेरिका चैम्पियन रही थी।तीसरे स्थान के लिए चिली और अर्जेंटीना के बीच मैच होगा
Source: Dainik Bhaskar July 04, 2019 05:08 UTC