Panna News: लाड़ली बहनों को मिली फरवरी माह की सहायता राशि - News Summed Up

Panna News: लाड़ली बहनों को मिली फरवरी माह की सहायता राशि


Panna News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खण्डवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के जरिए लाड़ली बहनों को वर्तमान फरवरी माह की आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की महिला हितग्राहियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी की तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा एवं सुना। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार सिंह एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण भी मौजूद थे। जिले की सभी ग्राम पंचायतों, ग्रामों और वार्डों में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। पन्ना जिले की एक लाख 80 हजार 451 लाड़ली बहनों को 26 करोड़ 58 लाख रूपए का भुगतान किया गया।यह भी पढ़े -दक्षिण वनमण्डल की अनूठी पहल, पवई की विद्यासागर गौशाला बनी वल्चर फ्रेंडली गौशाला


Source: Dainik Bhaskar February 15, 2026 21:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */