Panna News: कांग्रेसियों ने पूज्य महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रृद्धांजलि - News Summed Up

Panna News: कांग्रेसियों ने पूज्य महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रृद्धांजलि


Panna News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पूरे देश में मनाई गई उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसी कड़ी में पन्ना जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक में जिले के कांग्रेसीजन एकत्रित हुए तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात रघुपति राघव राजा राम सबको सन्मति दे भगवान गाकर उनके द्वारा समाज को दिए गए संदेश का गायन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकिशोर मिश्रा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला, राजबहादुर पटेल, रेहान मोहम्मद, अक्षय तिवारी, दीपक तिवारी, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, रसीद सौदागर, रामदास जाटव, भूपेंद्र सिंह परमार, अनुपमा खरे, रियासत खान, सुरेंद्र सिंह, अनुज श्रीवास, भोले कुशवाहा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 09:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */