फिल्म 'पंगा (Panga Collection)' में कंगना रनौत ने अपनी एक्टिंग और किरदार से दर्शकों का खूब दिल जीता है. हालांकि, बेहतरीन कहानी होने के बाद भी कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाई है. ऐसे में फिल्म ने तीन दिनों में ही 13 करोड़ रुपये की कमाई की है. बता दें, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'पंगा (Panga)' को 1500 स्क्रिन पर रिलीज किया गया है. 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई हैं.
Source: NDTV January 27, 2020 02:03 UTC