खास बातें बॉलीवुड से कंगना रनौत और करण जौहर को मिला पद्म श्री अदनान सामी और सुरेश वाडेकर को भी मिला पद्म श्री कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियोबॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (kangana ranaut), फिल्मकार करण जौहर (Karan Johar) और फिल्म निर्माता एकता कपूर को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने के लिए पद्म श्री (Padma Shri Award) से सम्मानित किया गया है. भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की. लोकप्रिय गायक अदनान सामी और सुरेश वाडेकर को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया. उन्होंने लिखा, "बहुत कम लोग ऐसे हैं जिनमें सिर्फ खुद के लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी दूरदृष्टि है. पद्म श्री.. देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक को प्राप्त करना कितने सम्मान की बात है.
Source: NDTV January 26, 2020 04:30 UTC