यमुनानगर के कुनाल त्यागी बने स्टार स्नूकर चैंपियन - News Summed Up

यमुनानगर के कुनाल त्यागी बने स्टार स्नूकर चैंपियन


जागरण संवाददाता, यमुनानगर :मॉडल टाउन के फ्रेम्स क्लब में चल रही स्टार स्नूकर चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सेमीफाइनल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजक इशांत थापा व अभिमन्यु कुमार से स्नूकर खेल की जानकारी भी विधायक ने ली। उन्होंने स्नूकर टेबल पर शॉट लगाकर सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ किया। चैंपियनशिप में यमुनानगर के कुनाल त्यागी ने आशु को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया कुनाल ने यह फाइनल मैच आशु को सीधे-सीधे सेटों में 3-1 के स्कोर से हरा कर जीता। विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंकज चुघ, मनोज शर्मा, अमनदीप सिंह मल्होत्रा, निधि पुनीत, जागृर्ती कुमार भी मौजूद रहे।Posted By: Jagranडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 26, 2020 04:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */