खास बातें डिप्टी एसपी रामास्वामी पार्थसारथी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किय पिछले साल पार्थसारथी ने किया था पूर्व वित्त मंत्री को गिरफ्तार आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार हुए थे पी. चिदंबरमपूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P. Chidambaram) के घर की दीवारों को फांद कर उन्हें गिरफ्तार करने वाले अधिकारी सहित 28 राष्ट्रीय जांच ब्यूरो (CBI) अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पुलिस पदक (President's Police Medal) से सम्मानित किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम को गिरफ्तार करने वाले डिप्टी एसपी रामास्वामी पार्थसारथी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. पार्थसारथी ने ही चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को भी गिरफ्तार किया था. अधिकारियों ने कहा कि CBI के संयुक्त निदेशक धीरेंद्र शंकर शुक्ला को भी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया है.
Source: NDTV January 26, 2020 03:56 UTC