हाइलाइट्स 11 कारोबारियों को 2020 का पद्म पुरस्कार देने का सरकार ने किया ऐलानमहिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को पद्म भूषण से सम्मानितटीवीएस ग्रुप के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन को पद्म भूषण से नवाजा गयाजॉब पोर्टल नौकरी डॉट कॉम के फाउंडर तथा एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन संजीव बिखचंदानी को पद्मश्रीगणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने वर्ष 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। 16 हस्तियों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है। उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के 11 दिग्गजों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया है। दिग्गज कारोबारी एवं महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा तथा टीवीएस ग्रुप के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन को पद्म भूषण से नवाजा गया है।दिग्गज उद्योगपति एवं महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को पद्म भूषण से नवाजा गया है।टीवीएस ग्रुप के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन को पद्म भूषण से नवाजा गया है।जॉब पोर्टल नौकरी डॉट कॉम के फाउंडर तथा एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन संजीव बिखचंदानी को पद्म श्री से नवाजा गया है।कारोबारी जय प्रकाश अग्रवाल को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।माइक्रो इंक्स लिमिटेड के को-फाउंडर गफूरभाई एम. बिलखिया को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।टैली सॉल्यूशंस के फाउंडर भरत गोयनका को पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा की गई है।प्रेस्टिज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के फाउंडर चेयरमैन नेमनाथ जैन को भी पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है।देश की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक कंपनी वीआरएल ग्रुप के चेयरमैन विजय संकेशन को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।रिमो एक्सपेडिशन, लद्दाख मैराथन ऐंड द खारदुंगला चैलेंज के फाउंडर चेवांग मोटुप गोबा को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।सिंफनी टेक्नॉलजी ग्रुप के फाउंडर, सीईओ एवं चेयरमैन भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी रोमेश टेकचंद वाधवानी को भी पद्म श्री से नवाजा जाएगा।फेयरफैक्स फाइनैंशल होल्डिंग्स के फाउंडर, चेयरमैन एवं सीईओ भारतीय मूल के कनाडाई कारोबारी प्रेम वत्स को पद्म श्री सम्नान दिया जाएगा।
Source: Navbharat Times January 25, 2020 16:39 UTC