बीजेपी नेताओं सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ को इस साल गणतंत्र दिवस पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते है. इस साल सात हस्तियों को पद्म विभूषण के लिए चुना गया है जबकि पद्मभूषण के लिए 16 और पद्मश्री के लिए 118 लोग चुने गये हैं. खेलों में पद्म पुरस्कारों के लिए कुल आठ खिलाड़ियों को चुना गया है जिसमें पद्म श्री के लिए छह नामों की घोषणा की गयी है.
Source: NDTV January 25, 2020 16:14 UTC