Padma Awards: आनन्द महिंद्रा एवं टीवीएस ग्रुप के श्रीनिवासन को पद्म भूषण, इन 11 उद्योगपतियों को मिलेंगे पद्म पुरस्कारनई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Mahindra Group के चेयरमैन आनन्द महिंद्रा और TVS Group के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन को पद्म भूषण से सम्मान देने की घोषणा की गई है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुई घोषणा के मुताबिक 16 लोगों को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा 118 लोगों का नाम पद्म श्री के लिए चुना गया। महिंद्रा और श्रीनिवासन सहित 11 उद्योगपतियों को इस साल पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।आइए विस्तार से जानते हैं, किन उद्योगपतियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया हैःआनन्द महिंद्राः Mahindra Group के चेयरमैन आनन्द महिंद्रा को पद्म भूषण दिए जाने की घोषणा हुई है। वह ट्विटर पर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। पुरस्कार मिलने के बाद उन्होंने ट्वीट कर धन्यवाद अदा किया।वेणु श्रीनिवासनः टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन को पद्म भूषण देने का ऐलान किया गया है। श्रीनिवासन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास में मानद प्रोफेसर भी हैं।संजीव बिखचंदानीः नौकरी डॉट कॉम से तो आप सभी अवगत हैं। यह देश की प्रमुख जॉब वेबसाइट में से एक है। कंपनी के संस्थापक और वाइस चेयरमैन बिखचंदानी को पद्म श्री देने का ऐलान किया हुआ है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी वेबसाइट के मुताबिक बिखचंदानी को व्यापार और उद्योग श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है।इनके अलावा टेली सॉल्यूशंस के संस्थापक भरत गोयनका, प्रेस्टिज ग्रुप के नेमनाथ जैन, Fairfax Financial Holdings के प्रेम वत्स को भी पद्म श्री दिया जाएगा। इनके अलावा जय प्रकाश अग्रवाल, गफूरभाई एम. बिलखिया, विजय संकेश्वर, चेवांग मोटुप गोबा एवं रोमेश टेकचंद वाधवानी को भी पद्म पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन विजेताओं को सम्मानित करेंगे।Posted By: Ankit Kumarडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 26, 2020 09:22 UTC