हरियाणा / शमशेर सुरजेवाला के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सीएम, रणदीप को दी सांत्वना - News Summed Up

हरियाणा / शमशेर सुरजेवाला के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सीएम, रणदीप को दी सांत्वना


20 जनवरी 2020 को लंबी बीमारी के बाद शमशेर सिंह सुरजेवाला का हो गया था निधनशमशेर सिंह सुरजेवाला के निवास स्थान जींद के नरवाना पहुंचे सीएम मनोहर लालDainik Bhaskar Jan 26, 2020, 06:54 PM ISTजींद। हरियाणा के पूर्व मंत्री शमशेर सिंह सुरेजवाला के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर रविवार को नरवाना स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री और शमशेर सिंह सुरेजवाला के बेटे रणदीप सिंह सुरजेवाला को सांत्वना दी। सीएम ने शमशेर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।गौरतलब है कि बीती 20 जनवरी 2020 को शमशेर सिंह सुरजेवाला का दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। नरवाना में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। शमशेर सुरजेवाला का जन्म नरवाना हलके के गांव सुरजाखेड़ा में 24 मार्च 1932 में हुआ था। वह 6 भाइयों में सबसे बड़े थे। शमशेर सिंह ने पांच बार 1967, 1977, 1982, 1991 और 2005 विधानसभा चुनाव जीता। इसके अलावा 1992 से 1998 तक राज्यसभा सांसद रहे।


Source: Dainik Bhaskar January 26, 2020 09:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */