नई दिल्ली (टेक डेस्क)। PUBG Mobile गेम पिछले काफी समय से खबरों में बना हुआ है। इस गेम को कई जगहों पर बैन कर दिया गया है। इस दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया जो बैन होने के बावजूद भी गेम को खेल रहे थे। वडोदरा में इस गेम को परीक्षा के चलते लोकल अथॉरिटी ने बैन कर दिया था, लेकिन अब PUBG Mobile पर से शहर में बैन हटा दिया गया है। वडोदरा की जनता से फीडबैक लेने के बाद पुलिस कमिश्नर ए के सिंह ने निर्णय लिया कि इस बैन को हटा देना चाहिए।20 लोगों को किया था गिरफ्तार :इससे पहले अहमदाबाद पुलिस ने PUBG Mobile पर बैन लगाया था। इस बैन को 14 मार्च 2019 में लागू किया गया था। इसके बाद अलग-अलग शहरों जिसमें अहमदाबाद, राजकोट और वडोदरा शामिल हैं, के 20 लोगों को IPC की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया था। इस गिरफ्तारी का कारण बैन के बावजूद PUBG Mobile गेम को खेलना था। इसके अलावा Tencent कंपनी ने एक बयान मे कहा कि इस गेम को मनोरंजन के लिए बनाया गया है और इसे सुरक्षित तरह से खेला जाना चाहिए जिससे किसी को भी नुकसान न हो। इसके अलावा PUBG Mobile में जल्द ही a healthy game system को पेश किया जाएगा जिससे कम उम्र के बच्चों के लिए प्ले टाइम लिमिटेड होगा।PUBG खेलने के शौकीन आप में कई लोग होंगे , लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि PUBG से जुड़ी एक्सेसरीज ई-कॉमर्स पोर्टल अमेजन पर उपलब्ध कराई जाती हैं। अगर आप PUBG के शौकीन हैं तो अमेजन पर जाकर इन्हें खरीद सकते हैं।PUBG Mobile इससे पहले कहां-कहां हुआ था बैन :तमिलनाडु: जैसा पहले रिपोर्ट किया गया था, वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने भी यूनिवर्सिटी में गेम को बैन किया था। बैन मुख्य रूप से हॉस्टल परिसर में गेम खेलने पर लगाया गया था।नेपाल: भारत में इस गेम को लेकर बैन के बाद, हाल ही में आई रिपोर्ट में नेपाल ने भी इस गेम पर बैन लगा दिया है। ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई जिसमें PUBG खेलने वाले प्लेयर्स को गिरफ्तार करने की बात भी सामने आई।चीन: इसके अलावा, चीन में भी इस गेम को 13 वर्ष से कम के बच्चों के लिए बैन कर दिया गया है। अभी यह कन्फर्म नहीं है की इसे अन्य देशों में भी बैन किया जाएगा या नहीं, लेकिन अलग-अलग देशों में पेरेंट्स इस गेम को बैन करने की मांग कर रहे हैं।PUBG खेलने के शौकीन आप में कई लोग होंगे , लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि PUBG से जुड़ी एक्सेसरीज ई-कॉमर्स पोर्टल अमेजन पर उपलब्ध कराई जाती हैं। अगर आप PUBG के शौकीन हैं तो अमेजन पर जाकर इन्हें खरीद सकते हैं।यह भी पढ़ें:Nokia 4.2 Vs Samsung Galaxy M10: जानें स्पेसिफिकेशन्स के मामले में कौन बेहतरVodafone आपके घर पर करेगा 4G प्रीपेड सिम की Free डिलीवरी, जानें कैसेRedmi Note 7 Pro से Realme 3 Pro तक इन स्मार्टफोन्स में है 4000mAhलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Shilpa Srivastava
Source: Dainik Jagran May 07, 2019 12:06 UTC