Business News: आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 3.77 प्रतिशत टूटा - icici bank's stock plunged 377 percent - News Summed Up

Business News: आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 3.77 प्रतिशत टूटा - icici bank's stock plunged 377 percent


नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) आईसीआईसीआई बैंक का शेयर मंगलवार को 4 प्रतिशत टूट गया। कंपनी के वित्तीय परिणाम की घोषणा के बाद शेयर भाव में गिरावट आयी है। बीएसई में शेयर 3.77 प्रतिशत टूटकर 386.25 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 4.33 प्रतिशत टूटकर नीचे 384 रुपये तक चला गया था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) में बैंक का शेयर 3.76 प्रतिशत गिरकर 386.20 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 2018-19 की चौथी तिमाही में 2.45 प्रतिशत बढ़कर 1,170 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने सोमवार को वित्तीय परिणाम की घोषणा की।


Source: Navbharat Times May 07, 2019 12:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */