PMC Bank घोटाले में शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी को ईडी ने भेजा समन, ट्वीट कर कही यह बात - News Summed Up

PMC Bank घोटाले में शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी को ईडी ने भेजा समन, ट्वीट कर कही यह बात


वर्षा राउत को दो बार पहले भी समन किया जा चुका है लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की बात कह कर वह पूछताछ के लिए नहीं आई। ईडी ने नए सिरे से मंगलवार को वर्षा राउत को मुंबई में ईडी अधिकारी के सामने पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा।नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। PMC Bank घोटाले के तार शिवसेना के प्रमुख नेता व सांसद संजय राउत के घर से जुड़ गए हैं। ईडी ने इस मामले में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को पूछताछ के लिए समन किया है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, वर्षा राउत को दो बार पहले भी समन किया जा चुका है, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की बात कह कर वह पूछताछ के लिए नहीं आई। ईडी ने नए सिरे से मंगलवार को वर्षा राउत को मुंबई में ईडी अधिकारी के सामने पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा।आरोपित के साथ वर्षा राउत की लेन-देन के सुबूतईडी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पीएमसी घोटाले के आरोपित के साथ वर्षा राउत की लेन-देन के सुबूत मिले हैं। शुरुआती जांच में घोटाले के आरोपित प्रवीण राउत की पत्नी के साथ 50 लाख रुपये की लेन-देन के सुबूत मिले हैं। लेकिन यह रकम और भी ज्यादा हो सकती है। उन्होंने कहा कि पीएमसी बैंक घोटाले की रकम को विभिन्न कंपनियों के बीच कई स्तरों में बांटा गया है। इन कंपनियों के सभी लेन-देन के साथ-साथ उनके प्रमोटर, निदेशक और मूल लाभार्थी का पता लगाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस घोटाले से जुड़े सभी लेन-देन की जांच की जा रही है और इसी सिलसिले में वर्षा राउत को भी समन किया गया है।संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि आ देखें जरा किसमें कितना है दम, जमके रखना कदम मेरे साथिया। संजय राउत ने किसी का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा ईडी के समन की तरफ ही है।ध्यान देने की बात है कि ईडी हाउिसंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के निदेशक राकेश वाधवान और सारंग वाधवान समेत कई हाइप्रोफाइल लोगों के खिलाफ एक साजिश के तहत पीएमसी बैंक के 4,355 करोड़ रुपये हड़पने की जांच कर रहा है। मनी लांड्रिग रोकथाम कानून के तहत ई़डी इस हड़पी राशि का पता लगाकर उन्हें जब्त भी कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मामले में आरोपितों की हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 27, 2020 15:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */