वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अब सपा-बसपा गठबंधन की ओर से बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव (तेजबहादुर यादव) चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. समाजवादी पार्टी (SP) की टिकट पर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीएसएफ के पूर्व जवान तेजबहादुर यादव ने अपनी जीत की दावेदारी पेश की है. सपा के ऐलान के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए तेजबहादुर यादव ने कहा कि अब लोगों को पहचानना होगा कि देश का असली चौकीदार कौन है. मगर सोमवार को समाजवादी पार्टी ने शालिनी यादव का टिकट काटकर तेज बहादुर यादव को अपना उम्मीदवार बनाया. बता दें कि शालिनी यादव (Shalini Yadav News) कांग्रेस के पूर्व सांसद और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति श्यामलाल यादव की पुत्रवधू हैं.
Source: NDTV April 30, 2019 03:56 UTC