खास बातें तेज बहादुर यादव की उम्मीदवारी संकट में चुनाव आयोग ने तेज बहादुर को भेजा नोटिस पीएम मोदी के खिलाफ सपा उम्मीदवार हैं तेज बहादुरसमाजवादी पार्टी (SP) ने वाराणसी से पूर्वघोषित उम्मीदवार शालिनी यादव (Shalini Yadav) की जगह पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव (Tej Bahadur Yadav) को टिकट दिया है. BSF के बर्खास्त जवान तेज बहादुर के नामांकन को लेकर एक नया मामला सामने आया है. दरअसल, चुनाव आयोग ने तेज बहादुर को एक नोटिस भेजा है जिसमें उनके दो हलफनामों में दिए गए अगल-अलग तथ्यों के संदर्भ में जानकारी मांगी गई है. उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर है कि हमारे देश के अंदर हिटलरशाही है. तेज बहादुर ने बनाया वॉर रूमतेज बहादुर ने अपनी चुनावी तैयारी के लिए बाकायदा एक वॉर रूम बना रखा था.
Source: NDTV April 30, 2019 13:07 UTC