इंग्लैंड के इस कदम पर भड़क गए एलेक्स हेल्स और कहा- उनके साथ हुआ है धोखा - News Summed Up

इंग्लैंड के इस कदम पर भड़क गए एलेक्स हेल्स और कहा- उनके साथ हुआ है धोखा


नई दिल्ली, जेएनएन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने टीम के बाहर किए जाने के बाद चयनकर्ताओँ पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का बर्ताव उनके साथ किया गया वो इससे बेहद निराश हैं। हेल्स ने कहा कि विश्व कप की प्राथमिक टीम से उन्हें हटाए जाने का जो कदम बोर्ड की तरफ से उठाया गया है उससे वो काफी निराश हुए हैं। हालांकि हेल्स ने इस बात को स्वीकार किया है कि उनसे बड़ी गलती हुई है।गौरतलब है कि सोमवार को ही इस बात की घोषणा कर दी गई थी कि हेल्स को इंग्लैंड की सभी टीमों से बाहर किया जा रहा है। ईसीबी की तरफ से कहा गया था कि ये फैसला टीम के माहौल को सही रखने और किसी भी तरह के भ्रम को दूर करने के लिए लिया गया है। इंग्लैंड टीम के डायरेक्टर एश्ले जाइल्स ने कार्डिफ में चल रहे ट्रेनिंग कैंप के दौरान हेल्स को टीम से बाहर किए जाने की जानकारी दी थी। इस बात का फैसला जाइल्स ने टीम के चयनकर्ता, कोच ट्रेवर बेलिस और कप्तान इयान मोर्गन की सहमति से लिया था।वहीं दूसरी तरफ हेल्स की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने लगातार कई मौकों पर अपने व्यवहार के लिए टीम और बोर्ड के अधिकारियों से माफी मांगी है। इसके बदले में उन्हें भरोसा दिया गया था कि इससे उनके विश्व कप टीम में चयन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन जिस तरह का कदम उठाया गया उससे यही लगता है कि उन बातों का कोई मतलब नहीं था साथ ही ये बेहद खराब बात है कि इस गोपनीय बात को इस तरह से सार्वजनिक किया गया। हेल्स प्रतिबंधित ड्रग्स लेने के दोषी पाए गए थे और उन्हें 21 दिन के लिए बैन भी किया गया था। हालांकि बोर्ड की तरफ से ये नहीं कहा गया कि वो ड्रग्स लेने की वजह से बैन किए गए थे। उनके बारे में कहा गया था कि व्यक्तिगत कारणों की वजह से उन्होंने अपना नाम वापस लिया है। हालांकि बाद में मामला सामने आ गया। हेल्स का बैन इस हफ्ते पूरा हो जाएगा और वो शायद काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आ सकते हैं।एश्ले जाइल्स का इस मामले पर कहा है कि हमने काफी विचार-विमर्श के बाद ये फैसला किया। हमने टीम के आसपास अच्छा माहौल बनाने की कोशिश की है और हमें ये भी देखना होगा कि खिलाड़ियों का ध्यान किसी तरह से भटके नहीं और वो मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करें। उन्होंने ये भी कहा कि ये हेल्स की करियर का अंत नहीं है और बोर्ड उनकी मदद करता रहेगा।Posted By: Sanjay Savern


Source: Dainik Jagran April 30, 2019 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */