दिल्ली एयरपोर्ट पर नवीन पटनायक व धर्मेंद्र प्रधान की मुलाकात पर शुरू हुई राजनीति - News Summed Up

दिल्ली एयरपोर्ट पर नवीन पटनायक व धर्मेंद्र प्रधान की मुलाकात पर शुरू हुई राजनीति


जासं, भुवनेश्वर। पाटकुरा विधानसभा के चुनाव को टालने के लिए दिल्ली में मुख्य चुनाव आयोग से मिलने पहुंचे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात व चर्चा को लेकर राज्य में राजनीति शुरू हो गई है।जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को नवीन पटनायक व धर्मेंद्र प्रधान की अचानक मुलाकात हुई थी। पटनायक को देखते ही धर्मेंद्र प्रधान ने नमस्कार किया और सीेएम ने भी उनका मुस्कुराते हुए स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच कुछ समय के लिए किसी प्रसंग पर चर्चा भी हुई। इसके बाद नवीन को गाड़ी के पास छोड़ने के लिए भी धर्मेंद्र प्रधान गए। नवीन पटनायक एवं धर्मेंद्र प्रधान की इस मुलाकात को लेकर राज्य की राजनीति में नया मोड़ आने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।केवल इतना ही नहीं धर्मेंद्र प्रधान का नवीन पटनायक को एयरपोर्ट के पार्किंग वाले स्थान पर मौजूद बैटरी चालित गाड़ी पर बैठाने का फोटो भी यहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इन दोनों नेताओं के मुलाकात को लेकर दोनों ही पार्टियों की तरफ से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है और ना ही से खंडन किया गया है।उल्लेखनीय है कि 19 मई को पाटकुरा विधानसभा सीट पर चुनाव होना है। हालांकि इस बीच राज्य में चक्रवात तूफान का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में चुनाव को टालने के लिए दोनों ही नेता देश के मुख्य चुनाव आयोग से मुलाकात करने के लिए दिल्ली गए हुए हैं।Posted By: Babita


Source: Dainik Jagran April 30, 2019 12:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */