फिर अकसर देखा गया है कि जब बॉलीवुड सेलेब्रिटी पब्लिक प्लेसेस में जाते हैं तो फैन्स उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए क्रेजी हो जाते हैं. लेकिन नोरा फतेही के साथ हाल ही में बहुत ही अजीबोगरीब वाकया पेश आया. नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वे अपने दोस्त स्टीवन रॉय थॉमस के साथ नजर आ रही हैं. लेकिन खास बात यह कि हर कोई उन्हें पहचानने के बावजूद भी, नोरा फतेही के साथ सेल्फी खिंचवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है. नोरा फतेही के इन वीडियो की खास बात यह है कि हर बार नोरा फतेही बहुत ही उत्सुकता के साथ फोटो खिंचवाने के लिए तैयार होती हैं, लेकिन फैन्स उनकी उम्मीदों पर पानी फेर देते हैं.
Source: NDTV May 16, 2019 07:41 UTC