एनबीटी न्यूज, नोएडा : कई सेक्टरों में सफाई नहीं हो रही है। लोगों को कूड़ा उठवाने के लिए रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सेक्टर-31 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि उनके सेक्टर में जगह-जगह गंदगी पड़ी है। अथॉरिटी से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होती है। सेक्टर 34-बी-1 अरावली अपार्टमेंट में भी यही हाल है। यहां के निवासियों ने बताया कि उनके पार्क में किसी ने शादी-समारोह का बचा खाना फेंक दिया। इससे पार्क में टहलने वालों को परेशानी होती है। लोगों को खुद सफाई करवानी पड़ती है।
Source: Navbharat Times May 02, 2019 02:34 UTC