नवरात्रि में नौ दिन माता रानी की पूजा और आराधना में सभी व्यस्त होते हैं। शारदीय नवरात्रि को हर जगह अलग तरीके से मनाने की परंपरा है। बंगाल में दुर्गा पूजा के नाम से देवी मां की पूजा की जाती है तो वहीं गुजरात में नवरात्रि में गरबा की स्थापना की जाती है। जिसके चारों तरफ महिलाएं और पुरुष विशेष परिधान में नाचते और गाते हैं। वहीं अब हर जगह त्योहारों पर गरबा और डांडिया के आयोजन भी होने लगा है। त्योहार कोई भी हो बिना सजे-धजे इसकी खुशी अधूरी ही रह जाती है। अगर आप भी इस नवरात्रि में गरबा पार्टी में शामिल होने वाली हैं। तो इन एक्ट्रेस के लुक को रीक्रिएट कर औरों से अलग दिख सकती हैं।गरबा या फिर डांडिया पर महिलाएं ज्यादातर मिरर वर्क वाले लहंगा-चोली को महिलाएं हैं। लेकिन आप चाहें तो सिंपल और प्रिटेंड लहंगा के साथ भी खूबसूरत दिख सकती हैं। वहीं इन लाइट वेटेड लहंगे को पहन आप गरबा भी आसानी से एंज्वॉय कर पाएगी। तो आने वाले नवरात्रों में आप इन एक्ट्रेस के लुक को ध्यान में रखकर इसी तरीके से सज-धज कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच सकती हैं।माधुरी दीक्षित, इनका तो अंदाज ही निराला है आज भी इनका जबरदस्त क्रेज है महिलाएं माधुरी के हर लुक को रीक्रिएट करना चाहेगी। आप भी यदि डांडिया नाइट्स के लिए तैयार होना चाहती हैं। तो माधुरी दीक्षित की तरह प्रिटेंड लहंगे और दुपट्टे को अपना सकती हैं। जिसके साथ शिमरी वर्क वाला ब्लाउज पेयर अपनकी खूबसूरती में चारचांद लगा देगा। इस लुक में आप ट्रेंडी और कंफर्टेबल फील करेंगी।मौनी रॉय भी कई बार प्रिंटेड लहंगा पहने नजर आ चुकी हैं। अगर आप लाइट वेड लहंगा पहनना पसंद करती हैं तो मौनी रॉय के इस लुक को कॉपी किया जा सकता है। खुले बालों के साथ आप चाहें तो एक्सपेरिमेंट कर खूबसूरत दिखेंगी। वहीं लाइट पिंक शेड हर लड़की पर आकर्षक दिखने में हेल्प करता है।लहंगा-चोली में अगर आप दुपट्टे के साथ कंफर्टेबल नही हैं तो केवल स्कर्ट और ब्लाउज को भी पहन सकती हैं। प्राजक्ता कोली की तरह आप भी फुल स्लीव और वी नेकलाइन वाले ब्लाउज को प्रिटेंड डिजाइन के हैवी घेर वाले लहंगे के साथ पहन सकती हैं। साथ में ऑक्सीडाइज्ड नेकपीस इसे बिल्कुल खास और अलग लुक देगा।यदि आप कलर के साथ कोई प्रयोग करना चाहती हैं तो त्योहारों के सीजन में ब्राइट कलर के इस लहंगे को भी पहन सकती हैं। ये बेहद आकर्षक दिखेंगे।फुल स्लीव ब्लाउज के साथ लहंगा का ये डिजाइन भी लड़कियों को खूबसूरत दिखने के लिए अच्छा ऑप्सन है। जिसे आप भी इन नवरात्रि में पहन सकती हैं।
Source: Dainik Bhaskar September 25, 2022 16:41 UTC