धाणक समाज की 176 प्रतिभाएं सम्मानित: महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में फैली बुराई को छोड़ने पर जोर - News Summed Up

धाणक समाज की 176 प्रतिभाएं सम्मानित: महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में फैली बुराई को छोड़ने पर जोर


Hindi NewsLocalRajasthanChuruEmphasis On Promoting Women's Education And Leaving The Evil Spread In The Societyधाणक समाज की 176 प्रतिभाएं सम्मानित: महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में फैली बुराई को छोड़ने पर जोरचूरू में रविवार को धाणक समाज का जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।चूरू के टाउन हॉल में रविवार को धाणक समाज का जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले की 176 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह का शुभारंभ बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। समारोह में पूर्व लोकसभा सांसद दादा नारायण सिंह केशरी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।इस मौके पर पूर्व सांसद दादा नारायण सिंह केशरी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास होगा। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को त्याग कर हमें आगे बढ़ना होगा। समाज को महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आगे आना होगा। एक शिक्षित महिला 2 घरों का नाम रोशन करती है। उन्होंने कहा कि धाणक समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, हमें बस उन्हें तरासकर आगे लाना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा समाज आज भी पिछड़ा हुआ है।संत कबीर शिक्षा समिति हरियाणा के चेयरमैन जोगीरात खुंडिया ने कहा कि समाज को एकजुट करने में सबको साथ आना होगा। समाज के युवाओं को नशे से दूर होकर शिक्षा पर जोर देना होगा। श्रीगंगानगर के जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा, धाणक समाज दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण इंदौरा, पीलीबंगा के पूर्व चेयरमैन राजकुमार फंडा ने भी अपने विचार रखे। धाणक समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया ने कहा कि चूरू की प्रतिभाओं के दर्शन हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा समाज आज भी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है।


Source: Dainik Bhaskar September 25, 2022 15:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */