अधिकारियों को दी बाल अधिकारों की जानकारी: कहा- मुसीबत में फंसे हर बच्चे की करें मदद, शिक्षा से जोड़ें - News Summed Up

अधिकारियों को दी बाल अधिकारों की जानकारी: कहा- मुसीबत में फंसे हर बच्चे की करें मदद, शिक्षा से जोड़ें


Hindi NewsLocalRajasthanDungarpurSaid Help Every Child In Trouble, Add To Educationअधिकारियों को दी बाल अधिकारों की जानकारी: कहा- मुसीबत में फंसे हर बच्चे की करें मदद, शिक्षा से जोड़ेंकम्युनिटी पुलिसिंग टू बिल्ड अवेयरनेस एंड ट्रस्ट कार्यक्रम के अर्न्तगत डूंगरपुर जिले में बाल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।कम्युनिटी पुलिसिंग टू बिल्ड अवेयरनेस एंड ट्रस्ट कार्यक्रम के अर्न्तगत डूंगरपुर जिले में बाल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा और पुलिस अधिकारियों को बच्चों के कानूनी अधिकार के बारे में बताया और शिक्षा पर जोर दिया गया।कम्युनिटी पुलिसिंग टू बिल्ड अवेयरनेस एंड ट्रस्ट कार्यक्रम के अर्न्तगत आयोजित शिविर में शिक्षा और पुलिस अधिकारियों को बाल अधिकारों की जानकारी दी।पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुए प्रशिक्षण में भीलवाड़ा जिले के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार दवे और डूंगरपुर एसपी राशि डोगरा सहित पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में पुलिस विभाग और यूनिसेफ के सहयोग से संचालित बाल संरक्षण संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश भीलवाड़ा महेंद्र कुमार दवे ने कार्यशाला में मौजूद ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015 अर्न्तगत कानूनी जानकारी दी गई।अधिकारियों ने कहा कि मुसीबत में फंसे हर बच्चे की मदद करें और उसे उसके परिवार तक पहुंचाएं। बच्चों को शिक्षा से जोड़ें ताकि वह पढ़ लिखकर अपना अच्छा बुरा समझ सके। उन्होंने थानों पर आने वाले बच्चों के साथ भी अच्छे व्यवहार की बात कही और कहा की बच्चे को थाने पर परिवार के जैसा माहौल मिलना चाहिए।


Source: Dainik Bhaskar September 25, 2022 13:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */