उन्होंने कहा कि इंग्लैंड जैसे पुराने लोकतंत्र में, महिलाओं को 20वीं सदी में लगभग तीन दशकों के लंबे संघर्ष के बाद पुरुषों के बराबर मताधिकार मिल पाया. उल्लेखनीय है कि शनिवार को निर्वाचन आयोग का 71वां स्थापना दिवस भी होता है. राष्ट्रपति ने चुनाव को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मनाने के आयोग के प्रयासों की सराहाना करते हुये कहा कि ऐसा करने से मतदाताओं की चुनाव में भागीदारी को जवाबदेह बढ़ाने में मदद मिली है. रंगीताबाली वाईखोम को दिव्यांग मतदाताओं को बेहतर सुविधायें मुहैया कराने के उपाय सुनिश्चित करने के लिये सम्मानित किया गया. जबकि हरियाणा में हिसार के जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार मीणा को सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतर इस्तेमाल के लिये तथा बिहार के अररिया जिले की पुलिस अधीक्षक सयाली एस धूराट को श्रेष्ठ सुरक्षा प्रबंधन के लिये सम्मानित किया गया.
Source: NDTV January 25, 2020 15:00 UTC