Nagpur News: 3 बाल कामगारों को किया गया मुक्त, दो लड़के और एक लड़की शामिल - News Summed Up

Nagpur News: 3 बाल कामगारों को किया गया मुक्त, दो लड़के और एक लड़की शामिल


Nagpur News. महिला एवं बाल विकास विभाग ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन बाल कामगारों को मुक्त कराया है। यह कार्रवाई कडबी चौक स्थित रेलवे संग्रहालय परिसर के पास की गई। मुक्त कराए गए बच्चों में दो नाबालिग लड़के और एक लड़की शामिल हैं। संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध बाल श्रम प्रतिबंधक कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।जांच में सामने आया कि तीनों बच्चे मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के निवासी हैं। मुक्त कराए गए बच्चों की काउंसलिंग की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उनके पुनर्वसन की कार्यवाही की जाएगी।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करें। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पिछले कुछ दिनों से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हाल ही में एक हॉस्टल से बच्चियों को मुक्त कराया गया था। बच्चों से भीख मंगवाने के मामले का भी हाल में पर्दाफाश किया गया। इससे पहले एक दुकान से भी बाल कामगारों को मुक्त कराया गया था।ताजा कार्रवाई से यह स्पष्ट हुआ है कि शहर में अब भी छोटे बच्चों से अवैध रूप से काम कराया जा रहा है, जो कानूनन अपराध है।यह कार्रवाई जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनील मेसरे के मार्गदर्शन तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुस्ताक पठाण के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई दल में चाइल्ड हेल्पलाइन प्रतिनिधि अनिकेत भिवगडे, मीनाक्षी धडाडे, मंगला टेंभुर्णे और रणजीत कुंभारे शामिल थे।


Source: Dainik Bhaskar February 19, 2026 20:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */