Nagpur News: रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज का कार्यालय नागपुर में भी खुला, 18 जिले होंगे कवर - News Summed Up

Nagpur News: रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज का कार्यालय नागपुर में भी खुला, 18 जिले होंगे कवर


Nagpur News कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार ने -"ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नागपुर में रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस पहल से विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र के उद्यमियों को अब कॉर्पोरेट नियामक सेवाओं के लिए मुंबई या अन्य शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।नागपुर स्थित यह नया कार्यालय विदर्भ और मराठवाड़ा के कुल 18 जिलों को कवर करेगा। इसके तहत विदर्भ क्षेत्र के नागपुर, अमरावती, अकोला, बुलढाणा, चंद्रपुर, भंडारा, गड़चिरोली, गोंदिया, वर्धा, वाशिम और यवतमाल तथा मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली, जालना, बीड़, लातूर, उस्मानाबाद, नांदेड़ और परभणी जिले हैं। कार्यालय की स्थापना से कंपनियों और लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप के लिए अनुपालन आसान होगा और विनियामक निरीक्षण में सुधार आएगा। इस नए कार्यालय का प्रभार दीपक परसोया को सौंपा गया है।परसोया 2010 बैच के आईसीएलएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बॉम्बे हाई कोर्ट, नागपुर बेंच से जुड़े आधिकारिक परिसमापक का पद भी संभाल रहे हैं। उनकी सहायता के लिए 2016 बैच के आईसीएलएस अधिकारी उदय खोमने को डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के रूप में नियुक्त किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर आईसीएसआई (इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया) नागपुर चैप्टर के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। यह कार्यालय सोमवार 16 फरवरी से पूरी तरह कार्य करने लगा है।


Source: Dainik Bhaskar February 18, 2026 08:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */