Nagpur News शहर में सेंधमारी की बढ़ती घटनाओं के बीच अपराध शाखा पुलिस की यूनिट क्र. 6 ने तकनीकी जांच के माध्यम से तीन वारदातों का पर्दाफाश किया है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए कोराडी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।क्या है मामला : पुलिस के अनुसार कोराडी नाका चौक स्थित ताजकृपा हाउसिंग सोसायटी के प्लॉट नंबर 26 निवासी शिकायतकर्ता योगराज रमेश मेडोलिया (45) ने कोराडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि गत 13 जनवरी को सुबह करीब 10.45 बजे घर को ताला लगाकर परिवार के साथ पारडी में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए थे।इस बीच अज्ञात चोर ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर बेडरूम में रखी लोहे की अलमारी से 6 हजार रुपए नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण समेत कुल 1 लाख 60 हजार रुपए का माल चुराकर फरार हो गए। करीब 1:30 बजे घर लौटने के बाद चोरी की बात पता चली। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।चोरी का किया खुलासा : कोराडी पुलिस और यूनिट 6 ने समानांतर जांच के दौरान घटनास्थल से फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों द्वारा लिए गए निशानों का तकनीकी विश्लेषण कराया। फिंगर प्रिंट एक पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले संदिग्ध से मेल खा गए। इसके आधार पर पुलिस ने जरीपटका स्थित भंते आनंद कौशल्यायन नगर निवासी 32 वर्षीय मुजम्मिल अब्दुल तव्वाब को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने कोराडी और नवीन कामठी थाना क्षेत्र में की गईं चोरियों का खुलासा किया। उसके कब्जे से 6 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।
Source: Dainik Bhaskar February 19, 2026 19:57 UTC