Nagpur News: दूषित जलापूर्ति से नागरिक परेशान , नरेन्द्र नगर में सीवेज लीकेज से दिक्कत - News Summed Up

Nagpur News: दूषित जलापूर्ति से नागरिक परेशान , नरेन्द्र नगर में सीवेज लीकेज से दिक्कत


Nagpur News महानगरपालिका प्रशासन की अनदेखी से शहर के नरेन्द्रनगर परिसर में सप्ताह भर से नागरिकों को दूषित जलापूर्ति हो रही है। इलाके में नवनाथ सोसायटी, मस्के ले आऊट परिसर में सीवेज का गंदा पानी पेयजल में मिलने से परेशानी हो रही है। करीब सप्ताह भर पहले इलाके में सीवेज की करीब 25 साल पुरानी पाइपलाइन में लीकेज हुआ है। इस लीकेज की दुरूस्ती के दौरान ही पेयजल आपूर्ति की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में सप्ताह भर से दूषित और बदबूदार पेयजल आपूर्ति हो रही है। नागरिकों से मनपा के धंतोली जोन कार्यालय में सूचना देने के बाद भी दुरूस्ती को लेकर गंभीरता से प्रयास नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। पूरेे इलाके में कई जगह पर सीवेज लाईन की खुदाई कर छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त पेयजल आपूर्ति को भी खुला छोड़ दिया गया है।शहर के नरेन्द्र नगर परिसर की नवनाथ सोसायटी और मस्के ले आऊट के नागरिकों को दूषित जलापूर्ति हो रही है। परिसर के प्रसिद्ध शिव मंदिर के समीप सीवेज की करीब 25 साल पुरानी पाइपलाइन लीकेज होने से पानी जमा हो रहा था। इस लीकेज की दुरूस्ती के दौरान ही पेयजल आपूर्ति की भी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। मनपा के अधिकारियों को मामले की सूचना देने के बाद भी कोई पहल नहीं हो रही है। वहीं दूसरी ओर मनपा के अधिकारियों का तर्क है कि पुरानी पाइपलाइन के लीकेज की दुरूस्ती और नया चेंबर बनाने के लिए गड्‌ढा खुदाई किया गया है, लेकिन गड्‌डे में जलजमाव होने से दुरूस्ती संभव नहीं हो पा रही है। जल्द ही मोटरपंप लगाकर पानी को खाली कराया जाएंगा। इसके बाद दुरूस्ती की जाएगी। शिवमंदिर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में नागरिको ने नवनिर्वाचित नगरसेवक रमेश भंडारी और जोन के अधिकारियों को परेशानी बताई है।जलजमाव से परेशानी : परिसर की मुख्य सीवेज लाईन में लीकेज के चलते परेशानी हो रही है। लीकेज की दुरूस्ती कर नया चेंबर लगाने का प्रयास हो रहा है, लेकिन खुदाई के दौरान जलजमाव होने से दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही पुरानी लाइन को भी बदलने का प्रयास किया जा रहा है। - केशव सोनोने, कनिष्ठ अभियंता, धंतोली जोन, मनपा


Source: Dainik Bhaskar January 30, 2026 22:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */