राहुल गांधी ने कहा है कि नोटबंदी और GST ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने NDTV को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि उनकी पार्टी का फोकस नौकरियों और अर्थव्यवस्था पर है. राहुल गांधी ने कहा कि हम दिल्ली में 4-3 के फॉर्मूले पर सीट बंटवारे के लिए तैयार थे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि उत्तर प्रदेश से बीजेपी की सफाई के लिए गठबंधन और कांग्रेस पार्टी मिलकर काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने NDTV ने कहा कि मैं यह कहने वाला कौन होता हूं, यह जनता को तय करना है.
Source: NDTV May 02, 2019 23:03 UTC