पांचवे चरण के चुनाव में हर चौथा उम्मीदवार करोड़पति, पूनम सिन्हा टॉप पर - News Summed Up

पांचवे चरण के चुनाव में हर चौथा उम्मीदवार करोड़पति, पूनम सिन्हा टॉप पर


लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में लखनऊ में समाजवादी पार्टी की पूनम सिन्हा सबसे अमीर प्रत्याशी हैं. ख़ुद कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी सपा के टिकट पर लखनऊ से चुनाव मैदान में हैं और पांचवे दौर की सबसे अमीर उम्मीदवार साबित हो रही हैं. लखनऊ सीट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह को चुनौती देने उतरीं सपा उम्मीदवार पूनम शत्रुघ्न सिन्हा पांचवे चरण की सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. माना जा रहा है कि सपा उनकी मार्फ़त शत्रुघ्न सिन्हा की शोहरत से फ़ायदा उठाने की कोशिश में है. अमीर उम्मीदवारों की सूची में सीतापुर के उम्मीदवार विजय कुमार मिश्र 177 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा 77 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं.


Source: NDTV May 02, 2019 22:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */