Mumbai Samachar: cold weather - ठंडी हवा से ठिठुरी मुंबई - News Summed Up

Mumbai Samachar: cold weather - ठंडी हवा से ठिठुरी मुंबई


दिन का तापमान 10 साल में सबसे कमरिपोर्टर, मुंबई: दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी से देश भर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसका सर मुंबई तक भी पहुंचा। शुक्रवार को मुंबई उपनगर का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री रेकॉर्ड किया गया, जो पिछले 10 सालों में सबसे कम है। मुंबईकरों को दिन में भी ठिठुरन का अहसास हुआ।और गिरेगा पाराशुक्रवार को मुंबई शहर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री (सामान्य से 5.4 डिग्री कम) और उपनगर का 24.5 डिग्री (सामान्य से 6.9 डिग्री कम) दर्ज किया गया। रात का तापमान इस लहर से अछूता नहीं है। शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान उपनगर में 17.6 डिग्री और शहर में 14.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।पेज 3


Source: Navbharat Times February 09, 2019 03:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */