Mumbai Samachar: संक्षेप जोड़ - summarized joint - News Summed Up

Mumbai Samachar: संक्षेप जोड़ - summarized joint


गंगा सप्तमी आज, गंगाजल की कुछ बूंदे मिलकर करें स्नानवसं, मुंबई : वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को गंगा सप्तमी कहते हैं। इस दिन मां गंगा की उत्पत्ति हुई थी। इस बार गंगा सप्‍तमी शनिवार 11 मई को पड़ रही है। मान्यता के अनुसार गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करने से पुण्य लाभ मिलता है। अगर ऐसा संभव नहीं हो पा रहा हो, तो घर में गंगाजल की कुछ बूंदें जल में मिलाकर स्नान करना चाहिए। आचार्य ऋषिराज तिवारी के मुताबिक, जिस गंगा जी की उत्पत्ति हुई है, उस दिन को गंगा सप्तमी कहते हैं। जिस दिन गंगा जी पृथ्वी पर अवतरित हुई, उस दिन को दिन गंगा दशहरा कहते हैं। गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को पड़ता है। इस दिन मां गंगा का पूजन किया जाता है। गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा में डुबकी लगाने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।


Source: Navbharat Times May 11, 2019 03:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */