Mumbai Samachar: झटपट खबरें - instant news - News Summed Up

Mumbai Samachar: झटपट खबरें - instant news


लोकल ट्रेन से पार्सल की डिलिवरीरिपोर्टर, मुंबई : लोकल ट्रेन में पार्सल ले जाने के लिए अमेजन इंडिया ने मध्य रेलवे से हाथ मिलाया है। रेलवे के अनुसार रोजाना 11 बजे से शाम 4 बजे तक पार्सल ले जाने की अनुमति दी जाएगी। पार्सल के साथ दो लोग एस्कॉर्ट में रहेंगे। रोजाना 8 टन माल पार्सल किया जाएगा। जिसे सीएसएमटी से कल्याण भेजा जाएगा। यह पॉइंट टू पॉइंट डिलिवरी सिस्टम होगा यानी बीच के किसी स्टेशन पर माल लोड करने या उतारने की अनुमति नहीं होगी। यह सेवा 3 महीने के लिए एक परीक्षण के रूप में शुरू होगी और 3 महीने के लिए 6.10 लाख रुपये का राजस्‍व प्राप्‍त करने की उम्‍मीद है।------------आरके स्टूडियो में निर्माण कार्य होगा शुरूएजेंसी, मुंबई : रियल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई के ऐतिहासिक आर.के.स्टूडियो की जमीन पर लग्जरी आवासीय परियोजना शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी स्टूडियो की वजह पर लग्जरी आवासीय परियोजना शुरू करने जा रही है। कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन फिरोजशाह गोदरेज के अनुसार, ऐतिहासिक आर.के.स्टूडियो की जमीन पर गोदरेज आरकेएस की पेशकश कर उत्साहित हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि इस जमीन की ऐतिहासिकता की मान रखने के लिए यहां पर ऐसा अद्वितीय निर्माण हो, जो यहां के निवासियों को शानदार लाइफस्टाइल की पेशकश करे। दिवंगत राज कपूर ने 1948 में आर.के.स्टूडियो की स्थापना की थी।---------वर्ली-बांद्रा लिंक पर फास्टैग शुरूरिपोर्टर, मुंबई : बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर फास्टैग प्रणाली की शुरुआत कर दी गई है। राज्य के सभी टोल नाकों पर फास्टैग प्रणाली लागू करने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) को दी गई है। एमएसआरडीसी के अनुसार सी लिक पर कुल 16 टोल नाके है। प्रारंभिक चरण में 6 नाकों पर फास्टैग प्रणाली लगाई गई है, आगामी कुछ दिनों में और 6 नाको पर भी इसकी व्यवस्था कर दी जाएगी। बचे हुए अन्य 4 नाकों से नकद पैसे लेकर वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। एमएसआरडीसी अधिकारी के अनुसार जल्द ही मुंबई के सभी टोल नाकों पर फास्टैग प्रणाली की व्यवस्था कर दी जाएगी।


Source: Navbharat Times January 25, 2020 03:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */