-----------------------पति से परेशान पत्नी ने खुद को जलायानिसं, पालघरजिले के सातपाटी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के मुरबे गांव में पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के भाई मनोज बबन जाधव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति पर धारा 306, 498अ, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मुरबे गांव निवासी मुकेश चंद्रकांत ठाकुर (31) अपनी पत्नी सोनू ठाकुर (28) के साथ रहता था। शादी के बाद से ही वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इससे तंग आकर पत्नी ने गुरुवार की दोपहर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।----------------------------------पेड़ से लटककर महिला ने दी जाननिसं, पालघरजिले के तलासरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वडीपाडा निवासी 21 वर्षीय रेखा वरठा (21) ने पेड़ से लटककर जान दे दी। वह अपने पति मुकेश वरठा के साथ रहती थी। गुरुवार की दोपहर 1 बजे उसने सूत्रकार स्थित काकडपाडा गांव में एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। खुदकुशी की वजह पता नहीं चल पाई है।-------------------------------------युवती ने जहर पीकर की आत्महत्यानिसं, पालघरजिले के कासा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के धुंधलवाडी इलाके में एक 18 वर्षीय युवती ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, युवती अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वह धुंधलवाडी स्थित एक कंपनी में काम करती थी। बुधवार की शाम घर आते समय उसने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने बताया कि वह किसी युवक से प्रेम करती थी। उससे मनमुटाव होने की वजह से वह परेशान रहती थी।-----------------------
Source: Navbharat Times May 11, 2019 03:00 UTC