Mumbai Rains: बारिश से चौपट हुए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के प्लान, एयरपोर्ट पर फंसी रकुलप्रीत - News Summed Up

Mumbai Rains: बारिश से चौपट हुए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के प्लान, एयरपोर्ट पर फंसी रकुलप्रीत


Mumbai Rains: बारिश से चौपट हुए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के प्लान, एयरपोर्ट पर फंसी रकुलप्रीतनई दिल्ली, जेएनएन। Mumbai rains ruins bollywood celebrities plans: मुंबई में इस वक़्त आसमान से बारिश के रूप में आफ़त बरस रही है, जिससे पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़, बारिश की वजह से सभी के प्लान चौपट हो रहे हैं। कोई देर रात एयरपोर्ट पर फंसा रहा तो किसी की फ्लाइट ही नहीं लैंड हो सकी।ख़बरों के अनुसार, भारी बारिश के कारण सोमवार रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर जलभराव हो गया था, जिसकी वजह से कई सेलेब्रिटीज़ को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सही हालात जानने के लिए सोनम कपूर ने मुंबई पुलिस, बीएमसी और बॉम्बे एयरपोर्ट को ट्वीट करके पूछा- कोई बता सकता है कि एयरपोर्ट खुला है? सोनम के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस रकुलप्रीत ने बताया कि वो कल रात से कोई फ्लाइट नहीं उड़ी है। मैं अभी भी एयरपोर्ट पर फंसी हुई हूं।Can anyone tell me if the airport is open? @mybmc @MumbaiPolice @BOMairport — Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) July 2, 2019No flights have taken off since last night .. m stuck at the airport — Rakul Preet Singh (@Rakulpreet) July 2, 2019एक्टर रणदीप हुड्डा भी बारिश की वजह से परेशान हुए। रणदीप ने दिल्ली से मुंबई अपने दो काकाओं के साथ उड़ान भरी, मगर जब उनका प्लेन लैंड नहीं हो सका तो उसे नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। रणदीप ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि मुंबई का उनका सफ़र महाराष्ट्र यात्रा में तब्दील हो गया। हर परिस्थिति में सर्वश्रेष्ठ ढूंढना चाहिए।So the Hooda boys never made it Bombay..diversion to Nagpur so when in Nagpur one must head to Tadoba Andhari Tiger Reserve Buffer Zone..the trip to Bombay has become a trip to the greater Maharashtra region.look for the best in every situation #MumbaiRainsLiveUpdates #MumbaiRain pic.twitter.com/Ol5wsJzVHz — Randeep Hooda (@RandeepHooda) July 2, 2019एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने बारिश से पैदा हुए हालात पर रोष जताते हुए लिखा- मुंबई में जल-भराव क्यों होता है, जब इसका जवाब नहीं मिलता तो अथॉरिटीज़ अचानक क्लाइमेट चेंज को दोष देने लगती हैं।So when there is no answer as to why Mumbai is getting major water logging, suddenly authorities blame “climate change”, otherwise call it “created by MNCs”.. corruption level 101 — Esha Gupta (@eshagupta2811) July 2, 2019Posted By: Manoj Vashisth


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 09:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */