Hindi NewsNationalMumbai Lift Gas Balloon Blast Photos | Fire VIDEO CCTV Footageमुंबई में लिफ्ट में फटे गैस से भरे गुब्बारे, VIDEO: लिफ्ट में मौजूद महिला और व्यक्ति आग में घिरे; CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटनामुंबई 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकमुंबई की लिफ्ट में गुब्बारे फटने का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।मुंबई की एक बिल्डिंग की लिफ्ट में बुधवार को गुब्बारे फटने से आग लग गई। लिफ्ट में पहले एक महिला और फिर एक व्यक्ति गुब्बारे लेकर घुसता है। इसके बाद अचानक से गुब्बारों में ब्लास्ट हो जाता है।पुलिस ने बताया कि आग से आदमी और महिला को चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि गुब्बारे बेचने वाले के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।पुलिस के मुताबिक यह पता नहीं चला है कि गुब्बारों में किस तरह की गैस भरी थी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।3 वीडियो में देखिए पूरी घटना…लिफ्ट में एक महिला और दो व्यक्ति गुब्बारे लिए घुसते हैं।लिफ्ट में आते ही गुब्बारों में अचानक आग लग जाती है।आग लगने के बाद सभी बाहर भागते दिखते हैं।अब समझिए क्या हुआ…सफेद शर्ट पहने एक महिला सबसे पहले अंदर गई, जिसके पास एक छोटा ट्रॉली बैग था। उसने जिस फ्लोर पर जाना था, उसका बटन दबाया।उसके पीछे, एक आदमी बड़े पॉलिथीन बैग में एक दर्जन से ज्यादा गुब्बारे लिए अंदर आने की कोशिश कर रहा था।महिला ने उसे देखा और लिफ्ट के अंदर जगह बनाई। गुब्बारे वाला आदमी अंदर घुस गया और एक कोने में खड़ा होने वाला था, तभी काले शर्ट पहने एक और आदमी अंदर आने लगा।गले ही पल लिफ्ट के अंदर गुब्बारे एक बड़े आग के गोले में फट गए। आग की लपटों ने कुछ देर के लिए CCTV फुटेज को ढक लिया, जिससे दोनों आदमी और महिला दिखाई नहीं दे रहे थे।अगले ही सेकंड तीनों लिफ्ट से बाहर भागते हुए दिखे। गुब्बारे लाने वाला आदमी बैलेंस बिगड़ने से फर्श पर गिर गया।----------------ये खबर भी पढ़ें…पुणे में कार ने 5 साल के बच्चे को कुचला:मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना; दोस्त को छोड़ने आया था कार सवारमहाराष्ट्र के पुणे स्थित लोनी काल्भोर में 23 जनवरी को एक रिहायशी सोसाइटी में कार ने साइकल चला रहे 5 साल के बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। ये पूरी घटना सोसाइटी में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिखता है बच्चा साइकल चला रहा था तभी एक कार आई और बच्चे को कुचलते हुए निकल गई। पूरी खबर पढ़ें…
Source: Dainik Bhaskar February 04, 2026 19:44 UTC