खास बातें Samsung Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बैटरी है 4,499 रुपये में मिलता है Redmi Go रेडमी नोट 7 के फ्रंट और बैक पर हुआ गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल12 मई यानी कल मदर्स डे 2019 (Mother's Day 2019) है। Mother's Day 2019 के खास मौके पर लोग तमाम तरह के तोहफे अपनी मां के लिए खरीदते हैं। अगर आप भी इस मदर्स डे 2019 (Mother's Day 2019) पर अपनी मां को एक नया स्मार्टफोन गिफ्ट करने का विचार कर रहे हैं तो हमारा आज का यह लेख खास आप लोगों के लिए है। हम अपने इस लेख में आपको इस विषय में जानकारी देंगे कि अगर आपका बजट 7,000 रुपये, 10,000 रुपये और 15,000 रुपये से कम है तो आपके बजट में ऐसे कौन-कौन से बेस्ट स्मार्टफोन हैं जो आसानी से फिट होंगे।इस प्राइस सेगमेंट में आपको रियलमी (Realme), रेडमी (Redmi), सैमसंग (Samsung) कंपनी के हैंडसेट मिल जाएंगे। आप नीचे बताए गए बेस्ट स्मार्टफोन में से कोई भी हैंडसेट को मदर्स डे 2019 (Mother's Day 2019) पर अपनी मां को गिफ्ट कर इस दिन को ओर भी खास बना सकते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि नीचे बताए गए सभी स्मार्टफोन को हमने रिव्यू किया है तो आइए अब आपको 7,000 रुपये, 10,000 रुपये और 15,000 रुपये से कम में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।7,000 रुपये से कम में मिलेंगे ये बेस्ट स्मार्टफोनRealme C1ओप्पो (Oppo) के सब-ब्रांड Realme ने पिछले एक साल में कई बेहतरीन हैंडसेट लॉन्च किए हैं और रियलमी सी1 भी इन्हीं में से एक है। याद करा दें कि Realme C1 को पिछले साल 2018 में लॉन्च किया गया था लेकिन कंपनी ने इस साल जनवरी में रियलमी सी1 को नए अवतार में पेश किया था। नए अवतार को ज्यादा रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा गया था।हमारे रिव्यू में हमने पाया था कि Realme C1 (रिव्यू) का बड़ा ब्राइट डिस्प्ले आकर्षक और सेचुरेटेड कलर्स के साथ आता है। फोन की बैटरी लाइफ इसकी ताकत है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है, हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन ने 20 घंटे और 23 मिनट तक हमारा साथ दिया। यह फोन डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।कम रोशनी में फोन नॉयस को अच्छे से हैंडल कर लेता है। हमारे रिव्यू यूनिट में हमें फोन की परफॉर्मेंस कुछ खास अच्छी नहीं लगी और इसके पीछे का कारण पुराने रियलमी सी1 में कम रैम हो सकती है। Realme C1 के तीन वेरिएंट बेचे जाते हैं- 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। 7,000 रुपये से कम के बजट में आपको इसका केवल 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही मिलेगा।Redmi Goशाओमी (Xiaomi) ने इस साल एंड्रॉयड गो एडिशन से लैस Redmi Go फोन को लॉन्च किया था। यह फोन उन लोगों के लिए है जिनका बजट कम है। हमारे रिव्यू में हमने पाया कि फोन का हार्डवेयर एक बेसिक स्मार्टफोन के यूसेज़ जितना है। प्रोसेसर तो सही है लेकिन इसके साथ फोन में 1 जीबी रैम है।दिनभर के टॉस्क के दौरान फोन कई बार धीमा हुआ। Redmi Go (रिव्यू) की स्क्रीन शार्प और इसके व्यूइंग एंगल अच्छे हैं। फोन की कीमत को देखते हुए कैमरा भी ठीक ठाक है लेकिन आप फोन से अच्छी तस्वीरों के क्लिक होने की उम्मीद नहीं कर सकते। कम रोशनी में तस्वीरें ग्रेनी और नॉयस के साथ कैप्चर होती हैं। हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन ने 9 घंटे और 50 मिनट तक साथ दिया। फोन ने हमारे लिस्ट में जगह बना ली है क्योंकि यह फोन उनके लिए है जिनका बजट कम है।Redmi 6Xiaomi का रेडमी 6 (Redmi 6) स्मार्टफोन पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। 7,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में Redmi 6 एक बेहतरीन विकल्प है। हमारे रिव्यू में हमने पाया कि फोन की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। फोन की स्क्रीन और इसके व्यूइंग एंगल भी अच्छे हैं। Redmi 6 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी परफॉर्मेंस अच्छी है और हमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई।फोन में लो-एंड प्रोसेसर की वज़ह से इसकी कुछ सीमाएं भी हैं जैसे कि यह प्रोसेसर हेवी ऐप्स को ज्यादा अच्छे से हैंडल नहीं कर पाता। फोन की बैटरी लाइफ भी काफी अच्छी है, हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन ने 14 घंटे और 34 मिनट साथ साथ दिया। पर्याप्त लाइट में Redmi 6 से ली गई तस्वीरें अच्छी आईं लेकिन लो-लाइट में तस्वीरें कुछ खास अच्छी नहीं थी।Xiaomi Redmi 6 के दो वेरिएंट हैं- एक 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ तो दूसरा 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ। हालांकि, इस प्राइस सेगेमेंट में आपको केवल इसका 3 जीबी रैम वेरिएंट ही मिलेगा।10,000 रुपये से कम में मिलेंगे ये बेस्ट स्मार्टफोनRealme 3यदि आप 10,000 रुपये से कम के बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो मॉर्डन डिजाइन के साथ-साथ कई फीचर्स से लैस हो तो रियलमी 3 (Realme 3) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। Realme 3 (रिव्यू) हर लिहाज से Realme 2 का मजबूत अपग्रेड है। इसका डिज़ाइन तो मॉडर्न है ही लेकिन साथ ही इसके रियर कैमरे को कुछ नए फीचर भी मिले हैं।Realme 3 में डिस्प्ले ब्राइट और विविड है। बैटरी ने भले ही टेस्ट में अच्छा स्कोर नहीं किया लेकिन बावजूद इसके भी आम इस्तेमाल करने में यह एक भरोसेमंद स्मार्टफोन है। सबसे अहम जो अपग्रेड है वो है इसका प्रोसेसर। कैमरा बेहतर जरूर हुआ है लेकिन अब भी सुधार की गुंजाइश लगती है। हमारे हिसाब से कंपनी को अपने इस लेटेस्ट फोन में मेटल या ग्लास इनक्लोज़र, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और ज़्यादा रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले का इस्तेमाल करना चाहिए था। Realme 3 को हाल ही में लॉन्च हुए Xiaomi के Redmi Note 7 स्मार्टफोन से चुनौती मिलेगी।Realme 3 के भारत में दो वेरिएंट उतारे गए हैं- रियलमी 3 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। आपके 10,000 रुपये के बजट में यह वेरिएंट मिल जाएगा,
Source: NDTV May 11, 2019 09:33 UTC