Dainik Bhaskar May 11, 2019, 05:42 PM ISTइंजीनियर एस कुमारस्वामी ने बताया कि इस इंजन को विकसित करने में 10 साल लगेवे इसे जल्द ही जापान में प्रस्तुत करेंगे, क्योंकि उन्हें भारत में मौक नहीं मिलाकोयंबटूर (तमिलनाडु). कोयंबटूर के मैकेनिकल इंजीनियर एस कुमारस्वामी ने डिस्टिल्ड वाटर से चलने वाला इंजन बनाया है। यह इको-फ्रेंडली इंजन ऑक्सीजन छोड़ता है और फ्यूल यानी ईंधन के तौर पर हाइड्रोजन का इस्तेमाल करता है। इस इंजन को जल्द जापान में लॉन्च किया जाएगा।एस कुमारस्वामी ने बताया कि इस इंजन को विकसित करने में 10 साल लगे। वे इसे अपने तरह का अकेला इंजन बताते हैं। उन्होंने बताया कि वे इसे जल्द ही जापान में प्रस्तुत करेंगे।भारत में पहले प्रस्तुत करने का सपना थाउन्होंने बताया कि मेरा सपना था कि मैं इस इंजन को सबसे पहले भारत के लोगों के सामने प्रस्तुत करूं। लेकिन अपने ही देश में मुझे सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इसलिए मैंने जापान सरकार से संपर्क साधा। मुझे उन्होंने मौका दिया है।
Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 09:27 UTC