Missing man found on tik tok: तमिलनाडु: तीन साल से लापता था पति, महिला ने टिक टॉक की मदद से खोजा - women found her missing husband on tiktok with transgender - News Summed Up

Missing man found on tik tok: तमिलनाडु: तीन साल से लापता था पति, महिला ने टिक टॉक की मदद से खोजा - women found her missing husband on tiktok with transgender


सांकेतिक चित्रहाइलाइट्स तमिलनाडु में टिक-टॉक की मदद से लापता शख्स को पत्नी ने खोजाराज्य के विल्लुपुरम निवासी शख्स तीन साल से था लापतापुलिस के पास दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी की रिपोर्टटिक-टॉक विडियो में किन्नर के साथ दिखा था लापता शख्सभले ही विडियो शेयरिंग ऐप टिक टॉक का नाम अक्सर विवादों से जुड़ता रहा हो, लेकिन इस ऐप की मदद से मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन साल से लापता पति को खोज निकाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2016 में लापता हुए शख्स का पता तब चला जब उसकी पत्नी के एक रिश्तेदार ने उसे टिक टॉक ऐप की विडियो में देखा। बताया जा रहा है कि लापता शख्स बीते कई दिनों से यहां किन्नरों के एक समूह के साथ रह रहा था।रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु के विल्लुपुरम की निवासी जयाप्रदा और उनके पति सुरेश का साल 2016 में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद सुरेश घर से कही चला गया था। सुरेश के घर वापस ना आने पर परिवार के लोगों ने पुलिस के पास उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, हालांकि तमाम कोशिश के बावजूद पुलिस को सुरेश का कोई पता नहीं चल सका था। इसी बीच जयाप्रदा के एक रिश्तेदार ने उसे बताया कि एक विडियो में उसने सुरेश जैसे किसी शख्स को एक किन्नर के साथ देखा है।जब जयाप्रदा ने विडियो में दिखे शख्स को सुरेश के रूप में पहचाना तो परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने ट्रांसजेंडर असोसिएशन के पदाधिकारियों की मदद से पहले किन्नर और फिर सुरेश का पता लगा लिया। इसके बाद जयाप्रदा और उनके परिवार को भी इसकी जानकारी दी गई। बता दें कि टिक टॉक दुनिया में मशहूर छोटे-छोटे विडियो शेयर करने वाले प्लैटफॉर्म्स में एक है। इस ऐप में विडियो बनाने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स की सुविधा दी गई है।टिक टॉक पर अश्लील विडियोज की भरमार होने के कारण मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने 13 अप्रैल को केंद्र सरकार को टिक टॉक की डाउनलोडिंग पर बैन लगाने का निर्देश दिया था। साथ ही, मीडिया से भी कहा था कि वह टिक टॉक पर बने विडियो का प्रसारण न करे। उसके बाद भारत सरकार के निर्देश पर टिक टॉक को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर से हटा लिया गया।


Source: Navbharat Times July 03, 2019 13:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */