Mesh Rashi: जानिए मेष राशि के लिए कैसी है ग्रहों की स्थिति आज 22 Mar 2019 को - News Summed Up

Mesh Rashi: जानिए मेष राशि के लिए कैसी है ग्रहों की स्थिति आज 22 Mar 2019 को


22 Mar 2019, मेष राशिफल | Aaj ka Mesh rashifal: मेष राशि वालों आपकी सबसे बड़ी शक्ति आपका साहस हैं, इसके कारण आज कुछ मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा वहीं आपको कुछ मामलों में संभलकर भी रहना होगा। आज आपके जीवन में क्या अच्छा हो सकता है, किन मामलों में संभलकर रहने की जरुरत है, सेहत और लव लाइफ के मामले लें कैसा रहेगा आज का दिन पढ़ें विस्तार से दैनिक भास्कर के इस पेज परआज क्या अच्छा हो सकता है मेष राशि वालों के वालों के साथ अपने कामकाज और रोजगार पर ध्यान दें। काम का तरीका बदलने के लिए मन बना सकते हैं। रोजमर्रा के कुछ काम भी आज पूरे हो सकते हैं। कोई भी काम परफेक्शन से करने की कोशिश करेंगे। समय पर ऑफिस पहुंचने की कोशिश करें और कामकाज में किसी को शिकायत का मौका न दें। निजी और खास संबंधों की अनबन थोड़े बहुत समझौते कर के सुलझ सकती है। किसी नए व्यक्ति से भी दोस्ती हो सकती है। नया प्रेम प्रसंग शुरू होने की संभावना है।आज किन मामलों में मेष राशि वालों को संभलकर रहना होगा आपकी दौड़भाग बढ़ सकती है। कामकाज में तनाव और थकान रहेगी। आज से लेकर अगले कुछ दिनों तक आपको खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। जरूरी कामों के लिए नहीं चाहते हुए भी कर्जा लेना पड़ सकता है। फालतू गुस्सा करने से नुकसान होगा। साथ काम करने वाले और आसपास के लोग आज आपके काम में रुकावट भी बन सकते हैं। किसी मामले में अनबन होने के भी योग बन रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar March 21, 2019 19:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */